@ तड़प एक बूंद की .....
रिमझिम बारिश की बूंदों ने, फिर आज दिलाया ये एहसास !
कोई रहता है दिल के पास, जो है औरो से खास !!
एक दौर आता है इन बूंदों का भी बुरा !
जब हो जाते है ये खुद से ही जुदा !!
टूट जाते है खुद से, जब आता है सफ़र !
तब बरसते है ये, खुश होता है शहर !!
क्या एहसास है किसी को, की टूटे है ये !
दिखाते बड़े प्यारे है, पर खुद से रूठे है ये !!
कुछ बूंदों की थी किस्मत ,मिली समुद्र की गहराई !
बाकियों की उम्मीदे , जमीं पे सुखाने को आई !!
समुद्र में ढूंढेगा बुद, बहुत तडपेगा बूंद !
फिर सूखेगा बुद , और फिर बरसेगा बुद !!
मै तो कहता हूँ किस्मत सूखे बूंद ने बनाई !
न मिली उसे तड़प, ना मिली उसे जुदाई !!
क्यूंकि भूल जाना अच्छा है, यूँ तड़प खाने से !
क्यूँ उम्मीद लगाये बैठे, इस बेदर्द ज़माने से !!
@jitendra jit