Saturday, 25 August 2012

तुझे ही दी खुशी...!!

चल आज  छेड़  ही देता हूँ  ,एक  जंग  तुझसे  भी ...!
जरा  देखू  तू  जीतता  है ,या  जीतेगी  मेरी  ख़ुशी ...!!

चल  मंजूर  छोटी  खुशी  के  पीछे  गम  छुपाना  तेरा ...!
जरा देखू तो सही ,की  कितना सच  है पूजा जाना तेरा ..!!

चल  सोच  तू  खुदा  क्या  , कहलाये  तब  भी ...!
अगर  लेकर   सारे  गम , मैंने  तुझे  ही  दी  खुशी...!!
@jitendra jit

Sunday, 11 March 2012

क्यूँ प्यार आता है... !!

यु तरीके बहुत है, देखने के तुम्हे !
फिर क्यूँ मुझे तुम्हारी पहली तस्बीर से प्यार आता है  !!
बाते भी की है, हमने कई  दफा !
फिर क्यूँ जब तुमने बात नहीं की उस घडी से प्यार आता है  !!
तुम्हारी हँसी तो है, बहुत प्यारी हमें  !
फिर क्यूँ जब तुम शांत  थी , उस चहरे से प्यार आता है !!
ऐसा नहीं तेरा, उम्र भर करूँगा इंतजार !
फिर क्यूँ नहीं हमें , आज ही तुमसे इनकार आता है !
जब दूर हुए हम, पास क्यूँ फिर आये !
कुछ है जिससे हमें , तुमसे ही हर बार प्यार आता है !!

@  jitendra jit

Friday, 17 February 2012

हर अश्क है छुपाया ......!!!

प्यार कितना है हमें , तुमको नहीं बताया ...!
जब भी रोया है मैंने , आंसू  नहीं बहाया ...!!
चुपचाप देखता हूँ , तुम्हे खुद को न दिखाया ...!
तड़पता  रहा मै हूँ , पर तुमसे है छुपाया ...!!

जब भी मिला हूँ  तुमसे , हर बार सोचता हूँ ..!
तुम होगी ना हमारी , फिर क्यूँ मै मिलाता हूँ ...!!
तुम्हारा शांत सा यूँ दिखाना , बेचैन कर रहा है ...!
तुम्हे दूंगा हर ख़ुशी मै , मेरा दिल ये कह रहा है  ...!!

कल खूब रोया हूँ मै , अन्दर ही अन्दर रोया ...!
कल शाम सोया था मै , सपनों में तुमको खोया ...!!
कोई दुःख ना पहुचे तुमको , इसलिए नहीं बताया ...!
इस बात के लिए बस , मैंने हर अश्क है छुपाया ...!!

@ jitendra jit

Thursday, 9 February 2012

एक मुददत के बाद .......!!!!!

तुझे  याद न आयेंगे एक मुददत के बाद .......!
तेरी बातो में ना छायेंगे एक मुददत के बाद....!!
अगर है दम तो छोड़  दो करना ख्याल मेरा....!
तुझे हम भी भूल जायेंगे एक मुददत के बाद...!!


है किश्तिया बहुत सी यहाँ खेने के लिए ....!
मंजिल भी होगी यहाँ जीने के लिए .........!!
मुझे पसंद है तेरी ही किश्ती  में डूबना .....!
हंस  कर डूब जायेंगे एक मुददत के बाद....!!


प्यार जो तेरा है वो लूटेगा तुझी पर ..........!
चाहे  हम लुट जाये एक मुददत के बाद......!!
किया है तुझे आँखों और दिल में कैद .........!
करूँगा आजाद तुझे मर कर मुददत के बाद.!!

@jitendra jit

Tuesday, 24 January 2012

एहसास हो तुम ...!!!!



हकीकत नहीं एहसास हो तुम ...!
फिर क्यूँ महसूस तुम्हे करता हूँ ...!!
एक मद्धम सी तुम रोशनी हो...!
फिर क्यूँ तेरे प्यार में जलता हूँ ...!!

मैंने कहा नहीं पर सच है ये...!
फिर क्यूँ तेरी ना से डरता हूँ...!!
एक झलक मै तेरी पाने को ...!
फिर दर दर क्यूँ मै भटकता हूँ ...!!

ख्वाब मेरी कच्ची निदो की तुम...!
फिर क्यूँ आस लगाये बैठा हूँ ...!!
जब तुमसे ही ये छुपाना हो...!
फिर प्यार क्यूँ तुमसे करता हूँ ...!!

@jitendra jit

Tuesday, 17 January 2012

इक शांत सा ख्वाब ........!!!

इक   शांत  से   मेरे ख्वाब  ने, मुझको  उजड़ता  छोड़   दिया !
जिस पल गए हम उनकी गली में, छत पर निकलना छोड़ दिया !!
कैसे बताऊ है दिल की रजा क्या...!!
जब अपनों से नाता तोड़ लिया ..!!
है  वो  बेपरवाह  प्या र से  मेरी , मुझे  प्यार करता  छोड़  दिया !
मै प्यार जताऊ तो किससे जताऊ,जब नज़ारे मिलाना छोड़ दिया !!

@jitendra jit

क्यूंकि यादे बिन चाहे नजर आती है !!!!!!!

यादो ने झकझोरा है, इस कदर किसी की !
आम के पेड़ो को आंधी, झकझोर जाती है !!
लाख चाहा करेंगे ना याद अब उनको !
पर यादे भी रुख अपना मोड़ जाती है !!

सहम जाता हु सच में, इन यादो से उनकी !
क्यूंकि आंधी हर पत्ते को तोड़ जाती है  !!
अभी तो मन में, खिले  थे बस टिकोरे  !!
ये लू  उन्हें भी सिकोड़ जाती है  !!

है तरंगे इस मन में, मिलेंगी वो हमको !
हर दरारों में जैसे किरण जाती है !!
लौ जलाई है हमने, उम्मीदों की अब तक !!
इस कहानी की अब तो उमर जाती है !!

अफ़सोस है हमको, पर खुद के लिए ना !
बिन चाहे ही वो भी शरमा जाती है !!
सतायेंगी खुद को,जब रहूँगा मै ना !!
क्यूंकि यादे बिन चाहे नजर आती है !!