Tuesday, 17 January 2012

क्यूंकि यादे बिन चाहे नजर आती है !!!!!!!

यादो ने झकझोरा है, इस कदर किसी की !
आम के पेड़ो को आंधी, झकझोर जाती है !!
लाख चाहा करेंगे ना याद अब उनको !
पर यादे भी रुख अपना मोड़ जाती है !!

सहम जाता हु सच में, इन यादो से उनकी !
क्यूंकि आंधी हर पत्ते को तोड़ जाती है  !!
अभी तो मन में, खिले  थे बस टिकोरे  !!
ये लू  उन्हें भी सिकोड़ जाती है  !!

है तरंगे इस मन में, मिलेंगी वो हमको !
हर दरारों में जैसे किरण जाती है !!
लौ जलाई है हमने, उम्मीदों की अब तक !!
इस कहानी की अब तो उमर जाती है !!

अफ़सोस है हमको, पर खुद के लिए ना !
बिन चाहे ही वो भी शरमा जाती है !!
सतायेंगी खुद को,जब रहूँगा मै ना !!
क्यूंकि यादे बिन चाहे नजर आती है !!

1 comment: