हकीकत नहीं एहसास हो तुम ...!
फिर क्यूँ महसूस तुम्हे करता हूँ ...!!
एक मद्धम सी तुम रोशनी हो...!
फिर क्यूँ तेरे प्यार में जलता हूँ ...!!
मैंने कहा नहीं पर सच है ये...!
फिर क्यूँ तेरी ना से डरता हूँ...!!
एक झलक मै तेरी पाने को ...!
फिर दर दर क्यूँ मै भटकता हूँ ...!!
ख्वाब मेरी कच्ची निदो की तुम...!
फिर क्यूँ आस लगाये बैठा हूँ ...!!
जब तुमसे ही ये छुपाना हो...!
फिर प्यार क्यूँ तुमसे करता हूँ ...!!
ख्वाब मेरी कच्ची निदो की तुम...!
फिर क्यूँ आस लगाये बैठा हूँ ...!!
जब तुमसे ही ये छुपाना हो...!
फिर प्यार क्यूँ तुमसे करता हूँ ...!!