Thursday, 21 April 2011

@kab meri bhi kismat jagegi...

मै यहाँ चुपचाप बैठा सोचता हूँ !
की कब मेरी भी किस्मत जागेगी !
की चाँद जिसके लिए है मैंने ख़रीदा !
वो चाँद को कब और कहाँ मांगेगी !!

मै यहाँ चुपचाप बैठा सोचता हूँ !
की कब मेरी भी किस्मत जागेगी !!

चुपचाप रातो के इन तारो में !
क्यूँ मै ढूढता  हूँ एक टुटा तारा !
क्यूँ फरियाद करू उस टूटे तारे से !
जो ढूढ रहा खुद के लिए इक सहारा !!

मै यहाँ चुपचाप बैठा सोचता हूँ !
की कब मेरी भी किस्मत जागेगी !!

अचानक झूम के चला इक बादल !
शायद लगता था ये चाँद उसे भी प्यारा !
छुपा लिया है इसे अपने गोद में !
मै यहाँ रह गया ठगा सा बेचारा !!

मै यहाँ चुपचाप बैठा सोचता हूँ !
की कब मेरी भी किस्मत जागेगी !!

दुःख मुझे नहीं की मेरा उपहार छिना  है !
क्या जबाब दूंगा उसे जिसके लिए मैंने चुना है !
मुझे यकीन है की चाँद भी समझ जायेगा !
तभी करवाचौथ के दिन बड़े शौख से निकल आएगा !!

मै यहाँ चुपचाप बैठा सोचता हूँ !
की कब मेरी भी किस्मत जागेगी !

@jitendra jit

1 comment: